फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Action

कस्तूरबा स्कूलों से हटाये गये 26 कर्मियों की सेवा बहाल

Thu, 23 Dec 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Action
गोंडा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में दस सालों तक सेवा देने के बाद छंटनी में हटाए गये कर्मियों की सेवाएं फिर बहाल हो गई हैं। बीते साल अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने विषयों का मिलान कराया और 26 कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दीं। इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा और लंबी सुनवाई के बाद शिक्षकों को फिर से सेवा में लेने के आदेश हुए हैं। शिक्षकों का कहना है कि सेवा से बाहर किये जाने के मामले में जारी शासनादेश ही रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एसोसिएशन के नेता देवेंद्र मोहन पांडेय ने बताया कि हाईकोर्ट में हुई सुनवाई में पक्ष रखा गया। फैसले से जनपद के 26 अंशकालिक शिक्षकों को लाभ मिलेगा। देवेंद्र मोहन पांडेय ने उच्च न्यायालय के फैसले का अनुपालन कराते हुए कस्तूरबा स्कूलों के शिक्षकों को तत्काल सेवा में बहाल किये जाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी, मंत्री उमाशंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री बलवन्त सिंह, सुधीर उपाध्याय, पवन कुमार सिंह, केके पांडेय, हनुमत कुमार पांडेय आदि शिक्षकों ने कर्मियों की सेवा बहाल कराने की मांग किया। बीएसए आरपी सिंह ने कहा कि प्रत्यावेदन का निस्तारण कमेटी को करना है। आदेश मिलने पर कमेटी के समझ प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed