{"_id":"647f795cd757c787e30da07a","slug":"accused-of-murder-of-newlywed-four-named-gonda-news-c-13-1-275441-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नवविवाहिता की हत्या का आरोप, चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नवविवाहिता की हत्या का आरोप, चार नामजद
Tue, 06 Jun 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मोतीगंज क्षेत्र के रामपुर गांव में सोमवार देर शाम एक नवविवाहिता का शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटका मिला था। मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया गया है। नवविवाहिता की मां ने दहेज में सोने की चेन व 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गौतम की रहने वाली सरोजनी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बेटी पूनम (23) की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व मोतीगंज के रामपुर गांव निवासी विजय कुमार के बेटे प्रमोद से की थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीकठाक रहा। बाद में ससुराल वाले दहेज में सोने की चेन व 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। इसके लिए ससुराल वाले पूनम को प्रताड़ित किया करते थे।
आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पूनम के पति प्रमोद, देवर रमन, जेठ विनोद व जेठानी ने पूनम को मारकर फंदे पर शव लटका दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील रावत ने बताया कि मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पूनम का पति प्रमोद सऊदी अरब में काम करता था। वह एक सप्ताह पहले ही घर लौटा तो पत्नी पूनम मायके में थी। इस पर प्रमोद ससुराल चला गया। चार जून को दोनों एकसाथ घर लौटे थे। दूसरे दिन ही पूनम का शव फंदे पर लटका मिला। इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।