फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Accused of missing wife to murder

हत्या की नियत से पत्नी को गायब करने देने का केस

Sun, 04 Oct 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Accused of missing wife to murder
खोड़ारे (गोंडा)। क्षेत्र के बनकटवा गांव में हत्या की नीयत से पत्नी को गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति व ससुर के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

खोड़ारे थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव निवासी अमरनाथ पुत्र रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी बहन सुभावती जो बालिग थी। उसका प्रेम संबंध थाना क्षेत्र के ही बनरहा गांव के पन्ना लाल उर्फ सुरेंद्र वर्मा से हो गया था। विगत 10 नवंबर 2018 को सुरेंद्र उसकी बहन सुभावती को लेकर भाग गया। 11 नवंबर 2018 को वह बहन को लेकर आया। दोनों पक्षों में आपसी सुलह समझौते व बहन सुभावती के रजामंदी से सुरेंद्र के साथ चली गई।
विज्ञापन

सुरेंद्र उसकी बहन को लेकर बाहर चला गया था। सुरेंद्र गांव में अकेले वापस आ गया। जब इस बात की जानकारी हुई तो वह अपनी बहन के संबंध में जानकारी लेने गया तो उन लोगों ने टालमटोल किया। शुभावती के भाई ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र व उसके पिता लाल बहादुर ने हत्या करने की नीयत से उनकी बहन को कहीं गायब कर दिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामाले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed