{"_id":"6a245d97f0b152b8d702eb2f","slug":"accused-of-looting-jewelery-and-cash-due-to-rivalry-fir-against-four-gonda-news-c-100-1-slko1026-159836-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रंजिश में गहने व नकदी लूटने का आरोप, चार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रंजिश में गहने व नकदी लूटने का आरोप, चार पर एफआईआर
Sat, 06 Jun 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
इटियाथोक। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ लूट और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम हर्रेयाबान निवासी चंद्रशेखर पांडेय ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 15 अप्रैल को वह गोंडा से अपने भतीजे की शादी के लिए गहने खरीदकर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे।
आरोप है कि परसोहिया गांव के पास रंजिश के चलते गांव के ही भगवानदीन, शिवबचन, बाबूराम और शेषराम ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने चाकू और कट्टे की बट से मारपीट की तथा उनके पास मौजूद शादी के गहने और पांच हजार रुपये नकद छीन लिए।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली गई। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ लूट और मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।