Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Accused of kidnapping and rape of a teenager, convicted case, evidence, lodged, plaintiff, case, court, Anil

Gonda News: किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म में आरोपी दोषमुक्त

Wed, 30 Jul 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 30 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and rape of a teenager, convicted case, evidence, lodged, plaintiff, case, court, Anil
गोंडा। किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के मामले में बुधवार को न्यायालय ने फैसला सुनाया। इसमें साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने आरोपी अनिल को दोषमुक्त कर दिया। अदालत ने जेल में बंद आरोपी को रिहा करने और झूठा साक्ष्य देने के मामले में वादी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


मनकापुर निवासी एक ग्रामीण ने दर्ज कराए केस में कहा कि 16 अगस्त 2024 को दोपहर तीन बजे उसकी 14 साल की बेटी अपने सहेली के साथ जंगल में सोफड़ा (सब्जी) खोजने गई थी। करनीपुर का अनिल कुमार उसे लेकर चला गया। उसने बेटी को दो माह तक जयपुर में रखा और दुष्कर्म किया। 11 अक्तूबर को किसी तरह बेटी भागकर घर पहुंची तब घरवालों को आपबीती बताई। विवेचना में साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया लेकिन ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष अपराध का संदेह से परे साक्ष्य नहीं प्रस्तुत कर सका।
विज्ञापन


वादी जगदीश ने न्यायालय में बयान के दौरान कहा कि उसने गांव के लोगों के कहने पर केस दर्ज कराया था। बुधवार को इस मामले में निर्णय सुनाते हुए विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट राजेश नारायण मणि त्रिपाठी ने अनिल कुमार को दोषमुक्त करते हुए जेल से अविलंब रिहा करने का आदेश दिया। न्यायालय ने झूठा केस दर्ज कराने व अदालत में मिथ्या सूचना देने के मामले में वादी मुकदमा के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकीर्ण केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed