{"_id":"66d4b35cc3a49cf3d302b2e7","slug":"accused-of-forcibly-taking-student-to-restaurant-arrested-gonda-news-c-100-1-slko1026-122899-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: छात्रा को जबरन रेस्टोरेंट ले जाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: छात्रा को जबरन रेस्टोरेंट ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 02 Sep 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 02 Sep 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। घर से सामान लेने स्कूटी से मंगुरा बाजार गई छात्रा को धमकाकर जबरन रेस्टोरेंट ले जाने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को चांदपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि आरोपी विनय उपाध्याय निवासी मंगुरा बाजार को गिरफ्तार कर रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी क्षेत्र के एक विद्यालय में इंटरमीडिएट की छात्रा है। वह 29 अगस्त की दोपहर स्कूल से घर लौटी। इसके बाद वह सामान लेने स्कूटी से मंगुरा बाजार गई थी। वहां दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद धमकाकर जबरन उसे आजाद नगर के एक रेस्टोरेंट ले गए। जहां उसके साथ छेड़खानी की और शादी करने का दबाव बनाया। इसके बाद छात्रा को उसके घर के पास छोड़कर भाग गए थे। छात्रा के पिता की तहरीर पर विनय उपाध्याय समेत चार युवकों के खिलाफ धमकी, चोट पहुंचाने व पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।