फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accused duped student of 22 lakh by promising him job as VDO in gonda case registered

UP News: 22 लाख दो... वीडीओ बनवा देंगे, छात्र को झांसे में लेकर हड़पी रकम; नौकरी मिली नहीं उल्टा दे रहे धमकी

Sun, 03 Nov 2024 05:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Nov 2024 05:58 PM IST
सार

नौकरी के नाम पर छात्र से पैसा हड़पने के मामला कोर्ट तक पहुंचा। अब कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
accused duped student of 22 lakh by promising him job as VDO in gonda case registered
कोर्ट। - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोंडा में में शातिर जालसाजों ने ग्राम विकास अधिकारी की नौकरी का झांसा देकर पांच बेरोजगार युवकों से 22 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद आरोपी नौकरी दिला पाए और न ही पैसा वापस कर रहे थे। वहीं पीड़ितों ने पुलिस समेत अधिकारियों से शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामला शहर कोतवाली इलाके की है। पीड़ित विष्णु प्रताप सिंह ने पुलिस को शिकायत की। बताया कि वह इमलिया गुरूदयाल गांव का रहने वाला है।वर्ष 2018-19 में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। इसी बीच उसकी मुलाकात देहात कोतवाली क्षेत्र के खरगूचांदपुर निवासी मुक्कू पांडेय से हुई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: सरकार पर बरसीं मायावती, बोलीं- हजारों स्कूलों को बंद करने का फैसला उचित नहीं, बेहतर सुधार का जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह झांसे में लिया

मुक्कू पांडेय ने ग्राम विकास अधिकारी की नौकरी दिलाने के लिए सचिवालय में पहुंच होने का झांसा दिया। उसने खरगूचांदपुर निवासी ज्वाला प्रसाद व उनके बेटों पिंटू तिवारी व जितेंद्र तिवारी से मुलाकात कराई। इस दौरान आरोपियों ने सचिवालय का अधिकारी बताकर किसी से फोन पर बात भी कराई। ऐसे में पीड़ित आरोपियों की बातों में आ गए। 

जान से मारने की दे रहे धमकी

पीड़ित विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें और उनके दोस्तों अजीत सिंह, आलोक सिंह, विजय वर्मा और गिरजेश शुक्ल को सरकारी नौकरी की जरूरत थी। आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ितों ने अलग-अलग माध्यमों से कुल 22 लाख रुपये दे दिए। मगर पीड़ितों को नौकरी नहीं मिल सकी। आरोप है कि पैसा वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की मगर सुनवाई नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ेंः- खुशखबरी: छठ पूजा पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार वालों को मिलेगी राहत; पढ़ें टाइम टेबल और रूट चार्ट

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया केस

नगर कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर खरगूचांदपुर निवासी मुक्कू पांडेय, ज्वाला प्रसाद, पिंटू तिवारी और जितेंद्र तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पीड़ित का आरोप है कि मामले में नगर कोतवाली, पुलिस अधीक्षक, डीआईजी और डीएम समेत अधिकारियों से शिकायत की गई। मगर कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed