{"_id":"5f85dddf8ebc3e9bde7bd424","slug":"accused-arrested-in-encounter-shot-in-leg-gonda-news-lko545086356","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर के पसका गांव में दलित तीन बेटियों पर एसिड अटैक के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार रात साढ़े आठ बजे हुजूरपुर मार्ग पर सोनवारा मोड़ के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
पसका गांव की तीन बेटियों पर एसिड अटैक के आरोपी आशीष के करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर सोनवारा मोड़ के पास मौजूद होने की पुलिस को सूचना मिली थी। इस पर स्वाट टीम व परसपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आशीष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की फायरिंग में आशीष के दाहिने पैर में गोली लगी है।
उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि तलाश के दौरान आशीष ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।