{"_id":"65b94e0e4d5fdd785601963a","slug":"accused-arrested-for-sharing-picture-of-disputed-structure-gonda-news-c-100-1-slko1026-112025-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: विवादित ढांचे की तस्वीर शेयर करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: विवादित ढांचे की तस्वीर शेयर करने का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 31 Jan 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। विवादित ढांचे की फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट शेयर करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद 23 जनवरी को कस्बे के एक मोहल्ले के रहने वाले किशेार ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर विवादित ढांचे की फोटो के साथ एक विवादित पोस्ट की थी।
इससे कई लोगों ने शेयर किया था। मामले में कस्बे के विशाल सिंह ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। हिंदूवादी संगठनों ने प्रभारी निरीक्षक से मिलकर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की थी।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मंगलवार को एक आरोपी मोफिया गांव निवासी गोलू खान उर्फ शाह आलम को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से विवादित पोस्ट शेयर करने वाला मोबाइल बरामद किया गया है। (संवाद)