{"_id":"61b78c597c5a3203e96888ef","slug":"accountant-suspended-for-fraud-of-flood-disaster-amount-gonda-news-lko6087929133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ आपदा राशि के फर्जीवाड़े में लेखपाल निलम्बित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ आपदा राशि के फर्जीवाड़े में लेखपाल निलम्बित
विज्ञापन
तरबगंज। आखिरकार बाढ़ आपदा राहत में फर्जीवाड़े के आरोपी दत्तनगर गांव के लेखपाल राहुल अग्रहरि को विधायक की शिकायत पर निलंबित कर दिया गया है।
बता दें कि दत्तनगर गांव में बड़े पैमाने पर बाढ़ आपदा राशि बैंक खातों में भेजे जाने के दौरान लेखपाल राहुल अग्रहरि पर ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तहसील मुख्यालय पर दो बार प्रदर्शन किया था।
जिसके बाद मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी गई थी। नायब तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट में किसानों को आपदा राहत वितरण में लेखपाल द्वारा की गई धांधली का जिक्र किया था।
इसके बाद एसडीएम कुलदीप सिंह ने लेखपाल राहुल अग्रहरि को रजिस्ट्रार कार्यालय से संबद्ध कर दिया था, लेकिन लेखपाल ने रजिस्ट्रार कार्यालय में अपनी उपस्थिति अब तक नहीं दर्ज कराई।
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने भी लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए शासन में शिकायत की थी। वही कार्रवाई ना होने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया था। एसडीएम कुलदीप सिंह ने लेखपाल राहुल अग्रहरि को निलंबित कर दिया है। एसडीएम ने अग्रिम आदेश के बिना लेखपाल के मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक लगा दी है।