फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Accountant stuck in not resolving complaints

शिकायतों का निस्तारण न करने में फंसे लेखपाल

Sat, 09 Jan 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Accountant stuck in not resolving complaints
गोंडा। थाना समाधान दिवस की हकीकत देखने के लिए शनिवार को समाधान दिवस के मौके पर डीएम मार्कंडेय शाही तथा एसपी शैलेश कुमार पांडेय अचानक थाना इटियाथोक पहुंच गए।
विज्ञापन

वहां उन्होंने समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण न करने पर दो लेखपालों के खिलाफ विभागीय जांच तथा छह लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

डीएम ने 18 जनवरी 2020 को जहदरिया निवासी गिरवर द्विवेदी के शिकायती पत्र का आज तक निस्तारण न करने पर लेखपाल हितेश तिवारी के खिलाफ विभागीय जांच तथा जांच में दोषी पाए जाने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई करने के आदेश दिए। पिछले साल 18 जनवरी को ही प्राप्त परासराय निवासी निजामुद्दीन के प्रार्थना पत्र का भी अब तक निस्तारण न होने पर लेखपाल मुक्तेश्वर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 फरवरी 2020 को परसिया बहोरीपुुर निवासी स्वामीनाथ, रामचेत निवासी पूरे मुसद्दी की शिकायतों का निस्तारण न करने पर लेखपाल अभिषेक कुमार व रवींद्र कुमार का एक दिन का वेतन रोक दिया। सात मार्च को राम सबूूरे निवासी परसिया बहोरी प्रार्थना पत्र दिया था।
निपटारा न होने पर लेखपाल नदीम खां के खिलाफ विभागीय कार्रवाई व कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। इसी तरह कृष्ण मोहन तिवारी निवासी भरियालबेद के 07 मार्च को दिए गए प्रार्थना पत्र का निस्तारण न होने पर लेखपाल जावेद अहमद को कारण बताओ नाटिस जारी किया गया है।

भवानीपुर कला निवासिनी रेखा मिश्रा ने बीते दिसंबर में शिकायत किया था। लेखपाल हितेश तिवारी को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया। समाधान दिवस का रजिस्टर मेनटेन न करने पर थाने के मुंशी के खिलाफ एसपी शैलेश पांडेय ने जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed