फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Accountability of CHC Superintendents fixed on Kovid control

कोविड नियंत्रण की समीक्षा में सीएचसी अधीक्षकों की जवाबदेही तय

Mon, 31 May 2021 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Accountability of CHC Superintendents fixed on Kovid control
गोंडा। जिले को कोरोना मुक्त बनाने के लिए प्रशासन अब और सख्ती बरतेगा। इसके तहत कोविड नियंत्रण से जुड़े काम काज को लेकर सभी सीएचसी अधीक्षकों की सीधी जवाबदेही तय की गयी है। इस कार्य में किसी भी तरह की शिथिलता मिलने पर संबंधित के खिलाफ सीधे कार्रवाई होगी। यह चेतावनी डीएम मार्कंडेय शाही ने दी। वह कोविड नियंत्रण को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने खराब परफॉरमेंस वाले सीएचसी प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही शत-प्रतिशत आशाओं को मेडिकल किट उपलब्ध कराए जाने तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का टीकाकरण विशेष अभियान चलाकर कराए जाने का निर्देश भी सीएमओ को दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि भले ही कोविड के पॉजिटिव केस में कमी आ रही है फिर भी अभी पूरी सतर्कता कायम रखने की जरूरत है। इसके लिए टेस्ट की संख्या को और बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए सीधे तौर पर सीएचसी अधीक्षकों की जवाबदेही तय कर इस कार्य की डेली प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित कराया जाए। निर्देश दिया कि सभी सीएचसी अधीक्षक इसे लेकर प्रतिदिन बैठक भी कर इसकी फोटो व कार्यवाई भी सीधे डीएम कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना से जंग अभी खत्म नहीं हुई है। सीएमओ को निर्देश दिया कि कोविड टीकाकरण के लिए प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सभी निकायों के अधिशासी अधिकारी, बांट-माप तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर लोगों को जागरूक बना टीका लगवाने को प्रेरित करने का कार्य भी करें। बैठक में जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed