फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accident,road,gonda,car

अनियंत्रित कार ने बाइक व टेंपो में मारी टक्कर, पांच घायल

Sun, 20 Nov 2022 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
accident,road,gonda,car
नवाबगंज (गोंडा)। हाईवे पर लोलपुर के पास एक होटल के सामने शनिवार देर रात एक बेकाबू कार ने बाइक सवार व टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को अयोध्या के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक को घायल को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज क्षेत्र के दुर्गागंज माझा निवासी लाले यादव बाइक से शनिवार की देररात अपने घर जा रहा था। वह हाईवे पर लोलपुर के पास पहुंचा था, तभी एक अयोध्या की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर मारने के बाद कार ने आगे जा रहे एक टेंपो को भी जोरदार टक्कर मारी। जिससे बाइक सवार लाले यादव के साथ ही अयोध्या के दर्शन नगर निवासी टेंपो सवार ऊदल उर्फ कल्लू, फूला देवी, रमपता देवी, नन्हा देवी तथा उर्मिला घायल हो गईं। घायलों को अयोध्या अस्पताल भिजवाया गया। जहां ऊदल की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सड़क हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर मौके से भाग निकला। चौकी प्रभारी सरयू घाट अभिषेक पांडेय ने बताया कि घायलों को इलाज चल रहा है। कार को चौकी लाकर एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed