{"_id":"63373681b193bf2fd4446f11","slug":"accident-road-gonda-adocate-gonda-news-lko650879177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत
विज्ञापन
फोटो-8-गोंडा-बहराइच मार्ग पर गड़रियापुरवा के पास दुर्घटना की सूचना पर जांच करतीं एसओ। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीह (गोंडा)। गोंडा-बहराइच मार्ग पर कौड़िया थाना क्षेत्र गड़रियापुरवा के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में कचहरी जा रहे एक अधिवक्ता की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जानकारी हासिल की।
कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ीमारूडी के मजरा मारूडीह निवासी अधिवक्ता दुखहरण सिंह शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे अपने घर से बाइक से कचहरी के लिए निकले थे। वह गोंडा-बहराइच मार्ग पर गडरिया पुरवा पहुंचे कि गोंडा की तरफ से जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष शिल्पा वर्मा, उपनिरीक्षक विद्यासागर पांडेय, आर्यनगर चौकी प्रभारी मानेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायल अधिवक्ता को रुपईडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टर ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
जिला चिकित्सालय पहुंचने पर अधिवक्ता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अधिवक्ता के मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। अधिवक्ता के पुत्र अनिल कुमार ने बताया कि उसके पिता घर से लगभग नौ बजे कचहरी के लिए निकले थे। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।