फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accident

ट्रेलर से भिड़ी जायरीनों से भरी बस, किशोरी की मौत

Tue, 24 May 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
accident
फोटो-24-गोंडा के राजासगरा के पास बस व ट्रेलर में भिड़ंत के बाद बस को हटाती जेसीबी।-संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर परसापुर के पास सोमवार की देर रात बहराइच दरगाह मेला से लौट रही जायरीनों से भरी बस की सामने से आ रहे ट्रेलर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को निजी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद से एक निजी बस 40 जायरीनों को लेकर रविवार को बहराइच जनपद के दरगाह गई थी। वहां से सोमवार की देर रात निजी बस जायरीनों को वापस लेकर जौनपुर जा रही थी। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर कोतवाली देहात क्षेत्र के परसापुर के पास बस पहुंची थी, तभी सामने से आ रहे एक ट्रेलर से उसकी भिड़ंत हो गई। बस में सवार शरीफ (60) निवासी जौनपुर, राजितराम (32) निवासी महबूबगंज गोसाईगंज अयोध्या, मुन्नी (15) निवासी तारापुर तकिया जौनपुर, जान मोहम्मद (50) निवासी तारापुर तकिया जौनपुर, शिफा (4) निवासी तारापुर जौनपुर सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मुन्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed