फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accident

घर में घुसी अनियंत्रित पिकअप, चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

Thu, 29 Jul 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
accident
29द्दस्रड्डश्च11-गोंडा में छपिया के बभनजोतिया गांव के पास घस में घुसी अनियंत्रित पिकअप को निकालती ? - फोटो : GONDA
मसकनवा/ बभनान (गोंडा)। बेकाबू पिकअप के घर में घुस जाने से हादसे में मां बेटी की मौत हो गई। हादसे में पिकअप चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार की रात की है। एसओ छपिया राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात साढ़े नौ बजे छपिया बभनान मार्ग पर बभनजोतिया गांव के पास बभनान से छपिया की ओर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने जय सिंह के मकान में घुस गई।
विज्ञापन

घर में तख्त पर बैठ कर खाना खाने जा रहे जय सिंह का परिवार पिकअप की चपेट में आ गया। जय सिंह उम्र 49 वर्ष, उनकी पत्नी पूनम देवी उम्र 48 वर्ष, पुत्री खुशी गुप्ता उम्र 14 वर्ष, रेखा गुप्ता 25 वर्ष निवासी सिकंदरपुर थाना परशुरामपुर और पिकअप चालक राम किशन प्रजापति उम्र 26 वर्ष निवासी बहिराडीहा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया ले जाया गया। घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उपचार के दौरान पूनम व खुशी की मौत हो गई है। जय सिंह, रेखा व पिकअप चालक राम किशन प्रजापति का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है, जहां रेखा की हालत गंभीर बनी हुई है। पूनम के भाई महेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि उसकी छोटी बहन रेखा अपनी बड़ी बहन पूनम के घर आई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिकअप को थाने लाया गया है। घटना में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed