फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accident

18 घंटे बाद विसुही नदी में उतराते मिले तीनों बच्चों के शव

Thu, 29 Jul 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
accident
खरगूपुर(गोंडा)। थाना खरगूपुर क्षेत्र के पचरुखी मनोहरजोत गांव के रहने वाले तीन बच्चे बुधवार को भोलाजोत गांव के पास विसुही नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूब गए थे। बच्चों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम के गोताखोरों ने नदी में अभियान चलाया। मगर देररात तक तीनों बच्चों का पता नहीं चल सका था। गुरुवार सुबह तीनों बच्चों के शव नदी में उतराते मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना खरगूपुर क्षेत्र के ग्राम भोलाजोत के पास विसुही नदी में नहाते समय बुधवार की सुबह 11:30 बजे पचरुखी मनोहरजोत गांव के विक्रांत (12) पुत्र तिलकराम, महेश छोटे (12) पुत्र पवन यादव, आनंद कुमार (14) पुत्र सुरेश मिश्र डूब गए थे। तीनों बच्चों के नदी में डूबने की सूचना पर परिवार के साथ गांव के लोगों ने नदी में तीनों बच्चों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम सदर सूरज पटेल, सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम, एसडीएम/ बीडीओ रुपईडीह कुलदीप सिंह समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश के लिए एनडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया। एनडीआरएफ के गोताखोंरों ने देर शाम तक तलाश की। घटना के 18 घंटे बाद गुरुवार की सुबह तीनों बच्चों के शव नदी में उतराते मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed