फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accident,gonda,ht line,feunral,three person death

लापरवाह जेई के खिलाफ एफआईआर

Sat, 17 Sep 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
accident,gonda,ht line,feunral,three person death
फोटो-29-गोंडा में करनैलगंज के कोंचा कासिमपुर गांव में युवकों का शव देखने जुटी भीड़। -संवाद - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। क्षेत्र के कोंचा कासिमपुर गांव में शुक्रवार देरशाम सड़क किनारे टूटे पड़े तार के करंट से तीन युवकों की मौत हो गई थी। शनिवार को पुलिस ने मामले में बिजली विभाग के अवर अभियंता के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतक दो भाइयों के पिता हरीराम की तहरीर पर अवर अभियंता पवन कुमार के विरुद्ध धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि तार गिरने की गंभीर घटना के बावजूद फोन कॉल रिसीव नहीं किए गए, और तार टूटने के बावजूद आपूर्ति जारी रखा गया।
विज्ञापन

कोंचा कासिमपुर गांव में सड़क किनारे पड़े बिजली के तार की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना में सुमित कुमार कनौजिया (20) व विनय कुमार कनौजिया (22), शुभम सैनी (18) की मौत हुई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृत युवकों का शव गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

एक साथ तीन शव देखकर लोगों की आंखें नम गईं। शव देखते ही परिवार के लोग शव से लिपट कर रोने लगे। हर कोई बदहवास था, मृतक बेटों की मां परिजनों को गले लगाकर बेहोश हो जा रही थी। पास-पड़ोस की महिलाएं उसे संभालने और समझाने में जुटी रहीं। दो जवान बेटों के दर्द से पिता हरीराम बेहाल था। क्षेत्रीय मौजूदा विधायक बावन सिंह व पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे परिजनों को सांत्वना देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार
बाबू हरीराम के दोनों बेटों सुमित कुमार व विनय कुमार का शनिवार को कटरा घाट सरयू तट पर अंतिम संस्कार हुआ। मृतक शुभम कुमार पुत्र सहजराम के परिजन जम्मू में रहते हैं। उनके पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार होगा। शव के पहुंचने से पहले उपजिलाधिकारी हीरालाल, क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय, कोतवाल सुधीर सिंह के साथ भारी पुलिस बल कोंचा क़ासिमपुर गांव से अंतिम संस्कार कटरा घाट तक में मौजूद रहे।
विद्युत सुरक्षा निदेशालय से इंस्पेक्टर अखिलेश जायसवाल व एसडीओ नर्सिंग नरायन भारती ने घटनास्थल का जायजा लिया। बताया कि बारिश के दौरान शीशम पेड़ के गिरने से केबल टूटकर जमीन पर गिर गया था। जांच की जा रही है, लापरवाह कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

साथी को बचाने में सगे भाइयों की गई जान
करनैलगंज (गोंडा)। सड़क के किनारे भरे बरसात के पानी में उतरे करंट में फंसे साथी को बचाने के लिए दो सगे भाइयों की जान चली गई। शुक्रवार शाम मौसम खराब होने की दशा में तीनों युवक घर की तरफ निकल पड़े। घर के निकट ही बिजली का हाईटेंशन तार टूटा पड़ा था। सड़क के किनारे बरसात का पानी भरा था। पानी में एचटी लाइन का तार पड़ा होने से पूरे पानी में करंट दौड़ रहा था। इसी बीच बाइक पानी भरे गड्ढे में जा चुकी थी। सबसे पीछे बाइक पर बैठा शुभम जैसे ही उतरा तो उसका पैर पानी में पड़ गया और वह करंट की चपेट में आ गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर विनय व सुमित दोनों भाई उसे पकड़ कर किनारे खींचने का प्रयास करने लगे और तीनों युवक करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed