फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accident,Death,student,injured

सड़क हादसों में छात्रा समेत दो की मौत, दो घायल

Thu, 17 Feb 2022 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
accident,Death,student,injured
फोटो-20 गोंडा में इटियाथोक के गिलौली बाजार में अनियंत्रित होकर घर से टकराया ट्रक। (संवाद) - फोटो : GONDA
गोंडा। गोंडा-लखनऊ फोरलेन हाईवे पर नगर कोतवाली क्षेत्र के पंतनगर में बुधवार की सुबह कॉलेज के लिए निकली एक छात्रा को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, नवाबगंज में अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई। इटियाथोक में बेकाबू ट्रक घर में घुसने के कारण दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के पंतनगर कांशीराम कॉलोनी निवासी ननकन उर्फ उमेश की पुत्री 19 वर्षीय सलोनी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। बुधवार की सुबह पढ़ने के लिए साइकिल से कॉलेज जा रही थी। पंतनगर में गोंडा-लखनऊ फोरलेन हाईवे पर पहुंची थी, तभी सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर, क्षेत्र के पोर्टरगंज पथवलिया निवासी अशोक कुमार शुक्ल (50) पुत्र श्यामलाल शुक्ल घर से बाजार के लिए निकले थे। जैसे ही वह गोंडा-लखनऊ फोरलेन हाईवे पर पहुंचे, तभी बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखकर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव निवासी 55 वर्षीय चंद्रेश पुत्र वेद प्रकाश मंगलवार की देर शाम को घर से महंगूपुर चौराहे के पास गया था। वहीं से लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई मारुति नंदन ने थाने पर तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि उसके घर से तीन किलोमीटर दूर स्थित महंगूपुर चौराहे के निकट किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मंगलवार की देररात इटियाथोक से गोंडा जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर गिलौली बाजार में दिलीप के पान की गुमटी से जा भिड़ा। इसके बाद ट्रक सुखराम जायसवाल व दिलखुश के मकान के सामने टकराकर रुक गया। हादसे में घर में मौजूद दिलखुश (29) को काफी चोटें आईं। ट्रक का हेल्पर चोटिल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना के लोगों ने यूपी 112 को दी। दोनों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed