फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ABVP's college unit reorganized

Gonda News: एबीवीपी की कॉलेज इकाई का हुआ पुनर्गठन

Sun, 09 Feb 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 09 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
ABVP's college unit reorganized
गोंडा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय इकाई का सत्र 2025-26 के लिए रविवार को पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य वक्ता विभाग प्रमुख अनुपम पांडेय, चुनाव अधिकारी पवन शुक्ल व विभाग छात्रा प्रमुख रानी तिवारी ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया। चुनाव अधिकारी ने सर्वसम्मति से इकाई अध्यक्ष की जिम्मेदारी शशि शुक्ला को सौंपी। इकाई मंत्री के रूप में अजय पांडेय के नाम की घोषणा की। नवनियुक्त अध्यक्ष शशि शुक्ला ने कहा, विद्यार्थी परिषद ने विद्यार्थियों का ध्यान पुस्तक की पढ़ाई से बाहर निकालकर सामाजिक व शैक्षणिक संदर्भों की ओर कराया है। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री हरिओम शर्मा, सूरज चतुर्वेदी, मनीष सिंह, अजय तिवारी, शक्ति कपूर, अभिनंदन, अंशिका,अनुष्का, माही यादव आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed