फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   absent Three teacher suspended

अनुपस्थित तीन शिक्षक निलंबित

Mon, 11 Apr 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 11 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
absent Three teacher suspended
teacher
प्राथमिक शिक्षा की हकीकत जानने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर पूरे जिले में परिषदीय विद्यालयों पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की टीम ने छापेमारी की। इस छापेमारी में गैरहाजिर मिले तीन शिक्षको को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही शिक्षण व्यवस्था खराब मिलने पर 12 शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। 
विज्ञापन


जिले के परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सोमवार को पूरे जिले के सरकारी स्कूलों के जांच के निर्देश दिये थे। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. फतेह बहादुर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर जिले भर के परिषदीय स्कूलों पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने करनैलगंज शिक्षा क्षेत्र के 20 स्कूलों की जांच की। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय बेउली में तैनात शिक्षिका अंशू पूरवाल 18 फरवरी से बिना किसी सूचना के गायब मिलीं। प्राथमिक विद्यालय रामपुर तेतरा में तैनात शिक्षक संदीप कुमार गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय रेवरी की शिक्षिका किरण सिंह भी बिना किसी सूचना के 18 फरवरी से अनुपस्थित मिलीं। बीएसए ने बताया कि गैरहाजिर मिले तीनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। हलधरमउ ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय ने 13 स्कूलों का निरीक्षण किया।

यहां प्राथमिक विद्यालय पूरे अमलदार में तैनात शिक्षिका वंदना सिंह व सुशीला गैरहाजिर मिलीं। इनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय अहिरनपुरवा,धोबहाराय प्रथम व धोबहाराय द्वितीय में एक एक शिक्षक अवकाश पर मिले।

खंड शिक्षा अधिकारी रामराज ने रूपईडीह के प्राथमिक विद्यालय  फरेंदा,परसा,रामललकपुरवा, कंचनपुर,फरेंदा शुक्ल समेंत दर्जन भर स्कूलों का निरीक्षण किया। शिक्षण व्यवस्था ठीक न मिलने पर यहां दो शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकी गई है। इसके साथ ही सात अध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर द्वितीय में स्कूल की व्यवस्था में खामी मिलने पर यहां के शिक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार गुप्ता ने बभनजोत ब्लॅाक के स्कूलों का निरीक्षण किया।


प्राथमिक विद्यालय डेडउपुर में सहायक अध्यापक अमर बहादुर गैरहाजिर मिले। बीईओ ने इनका एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय केशवनगर ग्रंट पश्चिमी,पिपरा इस्माइल,रसूलपुर खान व पूर्व माध्यमिक विद्यालय हथियागढ द्वितीय व डेडउपुर के स्कूलों में नामांकन व उपस्थिति कम मिलने पर यहां के शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed