फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   AAP cornered the government on the issue of inflation and women's safety

Gonda News: आप ने महंगाई व महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरा

Thu, 12 Mar 2026 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
AAP cornered the government on the issue of inflation and women's safety
आम आदमी पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद महिलाएं। स्रोत: संगठन
गोंडा। आम आदमी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक बृहस्पतिवार को पोर्टरगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई। मुख्य अतिथि महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं महंगाई व असुरक्षा की दोहरी मार झेल रही हैं। रसोई गैस, दाल, तेल और अन्य जरूरी सामानों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिला सुरक्षा और महंगाई जैसे मुद्दों पर केवल दावे कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात अलग है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मंजू देवी ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा ‘अज्जू पंडित’, प्रदेश महासचिव रेखा जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed