{"_id":"65f0a1a13817eae68708b984","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-gonda-news-c-100-1-gon1001-114230-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क हादसे में युवक की मौत
Wed, 13 Mar 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 13 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। कोतवाली देहात क्षेत्र गोगिया फतेहपुर निवासी छोटकऊ (20) अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप घायल हो गया। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
फतेहपुर निवासी चिरकू ने बताया कि उसका बेटा छोटकऊ सोमवार को बाइक से अंदूरपुर रिश्तेदारी में गया था। लौटते वक्त डेहरास चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
इलाज शुरू होने के घंटे भर बाद छोटकऊ की मौत हो गई। युवक बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहा था। मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। परिजन शव लाने लखनऊ गए है। देर शाम तक पोस्टमार्टम कराया जाएगा।