फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A young man who had come from Qatar for a wedding died in an accident

Gonda News: कतर से शादी में आए युवक की हादसे में मौत

Fri, 19 Apr 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 19 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
A young man who had come from Qatar for a wedding died in an accident
तरबगंज (गोंडा)। खाड़ी देश कतर से छोटे भाई की शादी में गांव आए एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका साथी जख्मी हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के विशुनपुर निवासी अमित मिश्र उर्फ पिंटू (34) बृहस्पतिवार रात नौ बजे दोस्त समय कुमार शर्मा (35) निवासी महराजगंज के साथ बाइक से तरबगंज से गांव लौट रहे थे। तभी तरबगंज-डुमरियाडीह मार्ग पर पांडेय पुरवा के पास सामने से आ रही बाइक से समय कुमार की बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक चला रहे समय कुमार व पीछे बैठे अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तरबगंज सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से उन्हें मेडिकल काॅलेज गोंडा रेफर किया गया। जहां पहुंचने पर अमित ने दम तोड़ दिया, जबकि समय कुमार का इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक बाइक सवार दोनों लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था। वहीं, दूसरे बाइक सवार को मामूली चोट आई थी और वो हादसे के बाद मौके से भाग गया।
मृतक के भाई अनिल ने बताया कि अमित चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। वह कतर में काम करते थे। आगामी 28 अप्रैल को छोटे भाई अजय की शादी है। शादी में शामिल होने के लिए 12 अप्रैल को अमित कतर से गांव आए थे। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े। अमित के दो साल का बेटा है। अमित की मौत से पत्नी बदहवास है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed