फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A young man going to Delhi died after falling from the train

Gonda News: दिल्ली जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Sun, 18 Jun 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 18 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
A young man going to Delhi died after falling from the train
गोंडा। रोजगार के लिए दिल्ली जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बस्ती के घोरहटा थाना लालगंज के घनश्याम यादव का बेटा अखिलेश यादव (25) ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। मसकनवा रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पश्चिम मछमरवा गांव के निकट रेलवे लाइन के पास रविवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। चौकी प्रभारी अजय पांडेय ने बताया कि मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान अखिलेश के रूप में हुई। सूचना पर अखिलेश के मामा रामजीत यादव पहुंचे। उन्होंने बताया कि अखिलेश दिल्ली में रहकर में मेहनत मजदूरी करता था। एक सप्ताह पहले दिल्ली से घर आया था। शनिवार शाम वह दिल्ली जा रहा था। हालांकि वह किस ट्रेन से दिल्ली जा रहा था, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। उसके पास जनरल टिकट ही था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed