फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A woman's body was found hanging from the latch under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में कुंडी से लटकी मिली युवती की लाश

Sun, 12 Jan 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
A woman's body was found hanging from the latch under suspicious circumstances
खोड़ारे (गोंडा)। घर के अंदर 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में कुंडी से लटकी लाश मिली। परिवारीजनों ने आनन-फानन में शव को दफना दिया। अज्ञात व्यक्ति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्र से निकलवा कर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

खोड़ारे थाना क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर के मजरा मस्जिदिया निवासी जुबैदा खातून (21) पुत्री इशहाक उर्फ कल्लू की लाश घर के अंदर कुंडी से लटकती हुई मिली। आनन-फानन में परिजनों ने शव को उतार कर दफना दिया। घटना की सूचना क्षेत्र में तेजी से फैल गई। इसी बीच इसकी सूचना किसी ने डायल 112 सहित स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची खोड़ारे पुलिस ने शव को निकलवा कर कब्जे में ले लिया। इसके बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका के पिता का कहना था कि उसकी बेटी काफी दिनों से बीमार चल रही थी। बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed