{"_id":"6908f2bac86742f9070e7400","slug":"a-woman-climbed-a-water-tank-with-three-children-gonda-news-c-100-1-gon1041-146496-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तीन बच्चों संग पानी टंकी पर चढ़ी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तीन बच्चों संग पानी टंकी पर चढ़ी महिला
Mon, 03 Nov 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज। पति की प्रताड़ना से परेशान एक महिला सोमवार सुबह अपने तीन बच्चों के साथ कोतवाली के सामने स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। सीओ राजेश सिंह व कोतवाल तेज प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी समझाने-बुझाने और आश्वासन देने के बाद महिला व बच्चों को सुरक्षित उतारा गया।
महिला ने बताया कि उसकी शादी आठ वर्ष पहले हुई थी। तीन बच्चे हैं। पति ने उसके रहते हुए दूसरी महिला से शादी कर ली है। आए दिन उसे प्रताड़ित करता है। महिला ने बताया कि पति उसे तलाक देने और चार शादी करने का अधिकार होने की धमकी देता है। कई बार पिटाई भी कर चुका है। महिला ने कहा कि कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो उसने यह कदम उठाया। सीओ राजेश सिंह ने बताया कि महिला को समझाकर शांत कराया है। उसकी तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। (संवाद)