{"_id":"6984dbe7917b318fe9014081","slug":"a-teenager-and-two-young-women-are-missing-fir-registered-against-six-people-gonda-news-c-100-1-slko1028-151648-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एक किशोरी व दो युवतियां लापता, छह पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एक किशोरी व दो युवतियां लापता, छह पर एफआईआर दर्ज
Thu, 05 Feb 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर। अलग-अलग गांव की एक किशोरी व दो युवतियां लापता हो गईं। पुलिस ने एक अज्ञात सहित छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी 19 वर्षीय बहन को शादी का झांसा देकर गांव का ही एक युवक अपने भाई के सहयोग से बीते 31 जनवरी को कहीं लेकर गया है। काफी खोजबीन के बावजूद युवती का कोई सुराग नहीं लग सका।
दूसरे प्रकरण में एक महिला ने बताया कि बीते सोमवार को उसकी 16 वर्षीय पुत्री को शादी का झांसा देकर गांव का ही युवक अपने माता-पिता के सहयोग से कहीं ले गया। आरोप है कि जब परिजन जानकारी लेने आरोपी के घर पहुंचे तो जान से मारने की धमकी दी गई। मारपीट भी की गई।
तीसरे मामले में एक महिला ने बताया कि बीते 18 जनवरी को उसकी 18 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं से पता नहीं चल सका। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि तीनों मामलों में अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज करके तलाश की जा रही है।