{"_id":"63709d880fbd256d45376fc7","slug":"a-teenaged-boy-s-dead-body-found-hanging-from-a-tree-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोंडा में संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोंडा में संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव
Sun, 13 Nov 2022 01:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, इटियाथोक (गोंडा)
अमर उजाला नेटवर्क, इटियाथोक (गोंडा)
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Nov 2022 01:02 PM IST
सार
गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में एक युवक का शव एक पेड़ से लटकता मिला है। किशोर शनिवार की रात किसी का फोन आने की बात कहकर घर से निकला था और फिर वापस नहीं आया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार की सुबह बेलवा कर्मडीह गांव में संदिग्ध हालात में एक किशोर का शव पेड़ से लटकता मिला है। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। थाना इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलवा कर्मडीह निवासी उमाशंकर चौबे (17) पुत्र राजितराम चौबे चार दिन पहले ही घर आया था।
विज्ञापन
शनिवार की रात किसी का फोन आने पर वह थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर घर से बाहर चला गया। इसके बाद वापस नहीं लौटा।
इटियाथोक- बलरामपुर मार्ग से गांव को जाने वाली पक्की सड़क के किनारे शीशम के पेड़ से रस्सी के सहारे उसका शव रविवार की सुबह लटकता मिला।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन