Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A special train will run via Gonda

Gonda News: गोंडा होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

Fri, 06 Nov 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 06 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
A special train will run via Gonda
गोंडा। त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने रामनगर-पाटलिपुत्र-रामनगर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोंडा होते हुए तीन फेरे लगाएगी। इससे गोंडा और आसपास के यात्रियों को बिहार और उत्तराखंड की ओर आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05080 रामनगर-पाटलिपुत्र त्योहार विशेष ट्रेन सात से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रामनगर से सुबह 05:50 बजे रवाना होगी। शाम 06:55 बजे गोंडा पहुंचेगी और 06:57 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 07:35 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। वापसी में 05079 पाटलिपुत्र-रामनगर त्योहार विशेष ट्रेन आठ से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को पाटलिपुत्र से सुबह 09:45 बजे चलेगी। यह रात 11:35 बजे गोंडा पहुंचेगी और 11:37 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:35 बजे रामनगर पहुंचेगी। ट्रेन में 16 कोच लगाए जाएंगे। इनमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान, वातानुकूलित तृतीय व द्वितीय श्रेणी के साथ कुर्सीयान और लगेज यान के कोच शामिल हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed