फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A solar plant worth 41.67 lakh will be set up in Changeri.

Gonda News: चंगेरी में लगेगा 41.67 लाख का सोलर प्लांट

Wed, 24 Jun 2026 09:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 24 Jun 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
A solar plant worth 41.67 lakh will be set up in Changeri.
गोंडा। ग्राम पंचायतों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में परसपुर ब्लॉक की चंगेरी ग्राम पंचायत ने पहल की है। उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना के तहत यहां 41.67 लाख रुपये की लागत से सोलर प्लांट स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। परियोजना की खास बात यह है कि ग्राम पंचायत की प्रशासक रंजना सिंह ने इसके लिए 25 लाख रुपये का योगदान देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे ने बताया कि चंगेरी निवासी रंजना सिंह ने 11 जून को मातृभूमि पोर्टल पर सोलर प्लांट स्थापना के लिए पंजीकरण कराया है। योजना के तहत कुल लागत का 60 प्रतिशत यानी 25 लाख रुपये दानदाता द्वारा वहन किया जाएगा, जबकि शेष 40 प्रतिशत यानी 16.67 लाख रुपये राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी। इस प्रकार परियोजना की कुल लागत 41.67 लाख रुपये होगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चंगेरी में सोलर प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव है। इसके लिए भूमि सत्यापन, स्वामित्व, निर्विवाद होने के प्रमाणपत्र और अन्य औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं। जिला पंचायत राज विभाग ने खंड विकास अधिकारी परसपुर को भूमि का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित हैं रंजना सिंह
गोंडा। चंगेरी ग्राम पंचायत की प्रशासक रंजना सिंह वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और आय के नए स्रोत विकसित करने के उद्देश्य से सोलर प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है।

रंजना सिंह का दावा है कि मातृभूमि योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित कराने वाली यह जिले की पहली ग्राम पंचायत होगी। परियोजना पूरी होने के बाद पंचायत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ राजस्व सृजन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed