{"_id":"6988d149c61e1438d10d85a7","slug":"a-report-has-been-filed-against-five-people-for-beating-up-the-headmaster-gonda-news-c-100-1-gon1041-151856-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रधानाध्यापक से पिटाई में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रधानाध्यापक से पिटाई में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sun, 08 Feb 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
मुजेहना। प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक की पिटाई, जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित शिक्षक ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई थी।
प्राथमिक विद्यालय रुद्रगढ़ नौसी के प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्र प्रकाश ने बताया कि 29 जनवरी को वह विद्यालय जा रहे थे। इस दौरान नहर के किनारे एक अर्टिगा कार चालक ने खतरनाक तरीके से ओवरटेक किया, जिससे उनकी कार पलटते-पलटते बची। आगे जाने पर जिलानी अंसारी, समीर और मुख्तार खान बाइक से पहुंचे और जबरन कार रुकवाकर चाबी निकाल ली। ये लोग रुपये मांगने लगे। राहगीरों के जुटने पर वे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
पीड़ित के अनुसार अगले दिन दो अज्ञात लोगों के साथ आरोपी एकजुट होकर विद्यालय पहुंचे और उन्हें बाहर खींचकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई कर दी। आरोप है कि विद्यालय के सरकारी कागजात भी फाड़ दिए गए। रसोइयों, स्टाफ और बच्चों के हस्तक्षेप से जान बच सकी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर को सौंप दी गई है। (संवाद)