फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A quarter of a million children will get sweaters this month

पौने चार लाख बच्चों को इसी महीने मिल जाएंगे स्वेटर

Sun, 22 Nov 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
A quarter of a million children will get sweaters this month
गोंडा। जिले के तीन हजार स्कूलों में पढ़ने वाले पौने चार लाख बच्चों को इसी महीने स्वेटर मिल जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर वितरण की रणनीति तैयार की है। शनिवार को ही दो सौ से अधिक स्कूलों के शिक्षकों ने स्वेटर वितरण के लिए व्यवस्था कर ली है। ब्लॉकों से स्कूलों में स्वेटर पहुंचने की शुरुआत हो गई है। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति का कहना है कि बच्चों से ठंड बढ़ने से पहले ही स्वेटर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए सभी को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को स्वेटर देने के लिए माह अक्तूबर में ही तैयारी हो गई थी। वितरण की प्रक्रिया समय से पूरे तो हो गए और विवादों से घिर गया था। मामले की शिकायतें बेसिक शिक्षा मंत्री के दरबार तक पहुंची और मामले की जांच शुरू हुई, लेकिन टेंडर प्रक्रिया पूरे होने के बाद भी स्वेटर वितरण होने का काम फंसा रहा। अब जाकर वितरण का मामले का रास्ता साफ हो गया है। शनिवार से वितरण होने की शुरूआत हो गई। इससे उम्मीद है दिसंबर के पहले तक बच्चों को स्वेटर मिल जाएगा और बच्चे सुकून महसूस करेंगे। स्वेटर वितरण के लिए आठ करोड़ का बजट तय हुआ था और एक करोड़ से अधिक की पहली किश्त जारी हो चुकी है। इससे वितरण जल्द होने की उम्मीद है। बीएसए की मानें तो वितरण जल्द ही होगा और इसके लिए हर खंड शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

बच्चों के लिए स्वेटर बहुत जरूरी, गरीब परिवारों को भी इंतजार
स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे गरीब परिवार से जुड़े हैं। उन लोगों को भी सरकार की ओर से स्वेटर मिलने की उम्मीद रहती है। इस बार भी माह अक्तूबर से बच्चे स्वेटर का इंतजार कर रहे थे। अब स्वेटर वितरण शुरू होने से लोगों में उम्मीद जगी है, विभाग की रिपोर्ट मानें तो 200 के करीब स्कूलों तक स्वेटर पहुंच गए हैं। कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए वितरण का कार्य होगा। सोमवार से बच्चों को स्वेटर मिलना शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि एक माह में पौने चार लाख के बच्चे को स्वेटर मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वेटर वितरण प्राथमिकता में
स्वेटर वितरण बहुत ही महत्वपूर्ण है, गरीब बच्चों को स्वेटर मिलना आवश्यक है। ऐसे में स्वेटर का वितरण प्राथमिकता में है और इसमें विभाग के अधिकारी और शिक्षक सहयोग कर रहे हैं। -डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed