फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A group of young people set out on foot to visit Mata Vaishno Devi

Gonda News: माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पैदल निकली युवाओं की टोली

Wed, 23 Jul 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 23 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
A group of young people set out on foot to visit Mata Vaishno Devi
परसपुर पहुंचे मां वैष्णो देवी जाने के लिए पैदल निकले कुशीनगर के युवा। - संवाद
परसपुर (गोंडा)। हौसला व जज्बा हो तो कोई भी काम असंभव नहीं है। ऐसा ही सपना संजोए चार युवाओं की टोली माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए घरों से पैदल ही निकल पड़ी है। करीब 350 किलोमीटर पैदल यात्रा पूरी कर परसपुर कस्बा पहुंचने पर लोगों ने इन युवाओं का स्वागत कर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन



कुशीनगर जिले के कप्तानगंज के ग्राम मिसौरी पगार निवासी गोविंद पांडेय व आकाश यादव 11 जुलाई को अपने घर से पैदल निकलकर अयोध्या धाम पहुंचे। इनके साथी गोरखपुर के खेराबार मिर्जापुर बाजार निवासी सुनील वर्मा व उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज निवासी निखिल शर्मा अलग-अलग वाहनों से चलकर अयोध्या धाम में मिले। वहां से 19 जुलाई को सभी ने एक साथ पैदल यात्रा शुरू की। मंगलवार को परसपुर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने युवाओं का स्वागत कर सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

गोविंद पांडेय ने बताया कि माता वैष्णो देवी की पैदल यात्रा के लिए काफी दिनों से मन में लालसा थी। प्लान बनाकर करीब 1500 किमी की यह यात्रा महमूदाबाद, सीतापुर, मुरादाबाद, रामपुर, चंडीगढ़ होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचेगी। माता जी के दर्शन कर देश की मंगलकामना व विकास लिए आशीर्वाद मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि दिन में पैदल यात्रा के बाद रात में किसी मंदिर में रुककर विश्राम करते हैं। सुबह पुनः यात्रा प्रारंभ कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed