{"_id":"690a40f67dfd3717840512e2","slug":"a-grand-aarti-of-mother-saryu-was-performed-on-the-occasion-of-ganga-mahotsav-gonda-news-c-100-1-gon1041-146590-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गंगा महोत्सव पर मां सरयू की हुई भव्य महाआरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गंगा महोत्सव पर मां सरयू की हुई भव्य महाआरती
Tue, 04 Nov 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज में सरयू तट पर आरती करतीं डीएम प्रियंका निरंजन व अन्य। - संवाद
करनैलगंज। पतित पावनी मां गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित करने की वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ गंगा महोत्सव मनाया गया। इस दौरान बसेहिया स्थित तट पर मां सरयू की भव्य महाआरती संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं की उमड़ पड़ी।
जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीएम प्रियंका निरंजन रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम नेहा मिश्रा, डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी, रामजीलाल मोदनवाल, सूरज सिंह, अनोखेलाल मोदनवाल और आशीष गिरि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें घाट परिसर और आसपास के इलाकों की साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद स्कूली बच्चों और स्थानीय महिलाओं की सहभागिता से रंगोली और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन
शाम को गायकों और डीपीआरओ लालजी दुबे, रमेश दूबे रमेशवा सहित अन्य कलाकारों ने भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। स्थानीय महिलाओं ने सैकड़ों दीप जलाकर सरयू तट को सुनहरी आभा से भर दिया। अतिथियों ने शाम को मां सरयू की महाआरती की।