फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A gift of Rs 70 crore was received for the development of villages

Gonda News: गांवों के विकास के लिए मिली 70 करोड़ की सौगात

Sun, 10 Aug 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 10 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
A gift of Rs 70 crore was received for the development of villages
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 करोड़ रुपये की अतिरिक्त विकास योजनाओं की मंजूरी देने का ऐलान किया है। यह रकम विधायक निधि से मिलने वाले पांच करोड़ रुपये के बजट से अतिरिक्त होगी। इस पहल के तहत सभी विधायक अपने क्षेत्र की जरूरतों के मुताबिक प्रस्ताव तैयार करेंगे, जिन्हें लोक निर्माण विभाग के साथ मिलकर अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन

योजनाओं में मुख्य रूप से गांवों को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण, जर्जर मार्गों की मरम्मत, छोटे-बड़े पुल और पुलियों का निर्माण, संपर्क मार्गों को पक्का करना और ग्रामीण आवागमन को आसान बनाने वाले अन्य कार्य शामिल होंगे।
विज्ञापन


अक्सर देखा गया है कि ग्रामीण इलाकों में टूटी सड़कों, जर्जर पुल-पुलियों और कच्चे रास्तों के कारण न सिर्फ यातायात प्रभावित होता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच भी सीमित हो जाती है। इस योजना से ऐसे इलाकों को सीधा फायदा मिलेगा, जहां विकास की गति धीमी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कदम ऐतिहासिक है। अब हमारे क्षेत्र में वर्षों से अटके बड़े काम पूरे हो सकेंगे। यह केवल सड़क या पुल निर्माण नहीं, बल्कि गांवों की जीवनरेखा को मजबूत करने का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed