फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A fire burned cloth showroom and warehouse

आग लगने से कपड़े का शोरूम व गोदाम जला

Fri, 03 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Fri, 03 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
A fire burned cloth showroom and warehouse
जली कपड़े की दुकान - फोटो : अमर उजाला
नगर के पहलवारा मोहल्ले में गुरुवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लगने से कपड़े का शोरूम व गोदाम जलकर राख हो गया। देर रात लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकल की छह गाड़ियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। घटना में करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला पहलवारा में पीपल तिराहे के निकट शिव कुमार कसौंधन की कपड़े की दुकान, गोदाम तथा घर है। नीचे सड़क के सामने कपड़े का शोरूम है। इसके पीछे गोदाम बना है। ऊपरी मंजिल पर शिव कुमार का परिवार रहता है। गुरुवार की शाम दुकान बंद कर शिव कुमार ऊपरी मंजिल पर स्थित आवास में चले गए।
विज्ञापन


इसी बीच आधी रात को बिजली के शॉर्ट सर्किट से कपड़े के शोरूम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने शोरूम के पीछे बने गोदाम को भी चपेट में ले लिया। ऊपरी मंजिल पर सो रहे शिव कुमार तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने पड़ोसी की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग पर काबू पाने के लिए दमकल की छह गाड़ियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। आग से शिव कुमार का शोरूम व गोदाम पूरी तरह से जलकर राख हो गया। शिव कुमार के मुताबिक उनके शोरूम तथा गोदाम में करीब 30 लाख रुपये का माल था।


हल्का लेखपाल कृष्ण कुमार ने क्षति का आकलन कर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को दी है। वहीं, शुक्रवार दोपहर में नगर स्थित तुलसीपुर रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने राजू चाय वाले की दुकान में रसोई गैस की लीकेज से सिलेंडर में आग लग गई। घटना में किसी तरह का भारी नुकसान नहीं हुआ। आसपास के लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed