फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A drain will be built at a cost of 86 lakh rupees, people are busy removing encroachments.

Gonda News: 86 लाख से बनेगा नाला, अतिक्रमण हटाने में जुटे लोग

Sat, 21 Feb 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 21 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
A drain will be built at a cost of 86 lakh rupees, people are busy removing encroachments.
गोंडा के टॉमसन स्कूल के सामने निशान लगने के बाद टिनशेड उतारते दुकानदार। - संवाद 
गोंडा। शहर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज और विष्णुपुरी कॉलोनी के मार्ग पर होने वाले जलभराव से राहत देने की तैयारी में नगर पालिका जुट गया है। टॉमसन स्कूल के सामने से 86 लाख रुपये से नाले का निर्माण कराया जाएगा। यह डीएम आवास के पास नाले में जुड़ जाएगा। वहीं कर्बला रोड का निर्माण शुरू होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन



बारिश के मौसम में टॉमसन इंटर कॉलेज के सामने कई वर्षों से जलभराव हो जाता है। लोगों को जलभराव के चलते मुश्किलें होती हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों के जूते-मोजे और कपड़े भीग जाते हैं। आम लोगों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं। हालत ये थी कि दुकानों में भी पानी भर जाता है। इस समस्या के निदान की मांग वर्षों से लोग कर रहे थे। अब नगर पालिका की ओर से नाला निर्माण की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन



पालिका कर्मियों ने शनिवार को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज से निशान लगा दिया है। नाप-जोख के बाद चूने का छिड़काव करा दिया गया है। इस दायरे में आईं दुकानों के साथ ही टिनशेड आदि हटाने के निर्देश दिए गए हैं। निशान लगने के बाद दुकानदारों ने टिनशेड के साथ ही फैले अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। नगर पालिका की अवर अभियंता सिविल निशा त्रिपाठी ने बताया कि नाला निर्माण पर 86 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि 20 लाख रुपये की लागत से कर्बला रोड का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed