{"_id":"5d1a4e698ebc3e3ca953e3d5","slug":"a-dozen-employees-including-incharge-cmo-of-the-district-transferred-gonda-news-lko468352660","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के प्रभारी सीएमओ समेत एक दर्जन कर्मचारियों को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के प्रभारी सीएमओ समेत एक दर्जन कर्मचारियों को हटाया
विज्ञापन
गोंडा। शासन ने लोगों के स्वास्थ्य सुधार व प्रशासनिक आधार को लेकर स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जिले के एक दिन के प्रभारी सीएमओ बने डॉ. केके श्रीवास्तव समेत लिपिक वर्ग के एक दर्जन कर्मचारियों को हटा दिया है। बहराइच जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मधु गैरोला को गोंडा का सीएमओ बनाया है। जिले के अभी एक दर्जन डाक्टर व कुछ और कर्मचारियों के भी हटाया जा सकता है।
जिले में कई अधिकारी व कर्मचारी पिछले कई वर्षों से एक ही स्थान पर कुंडली मारे बैठे थे। काफी समय से जिले में तैनात रहे सीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव के 30 जून को सेवानिवृत्त हो जाने के बाद अपर निदेशक स्वास्थ्य ने सोमवार को जिले के वरिष्ठ एसीएमओ डॉ. केके श्रीवास्तव को प्रभारी सीएमओ था। डॉ. केके श्रीवास्तव को जिले के सीएमओ का चार्ज मिलते ही शासन का नया फरमान आ गया। उन्हें शासन ने बहराइच जिला स्थानांतरित कर दिया। जबकि बहराइच के जिला अस्पताल में सीएमएस रहीं डॉ. मधु गैरोला को गोंडा के सीएमओ पद पर स्थानान्तरित कर दिया है। फिलहाल नये सीएमओ के लिए गोंडा में सीएमओ की कुर्सी को संभालकर चलाने का सफर कांटो भरा होगा।
स्वास्थ्य विभाग के जानकारों का कहना है कि जिले के एनएसएम की सीबीआई जांच कर रही है इसके अलावा बिना कोटेशन के जिले में करोड़ो रुपये की सामाग्री खरीद करने के साथ दवा खरीद में घपला है। विभाग में अभी भी कई भ्रष्ट बाबू व डाक्टर जमे हुए हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी व जवाबदेही अधिक होने के साथ चुनौती भरी होगी। इसके अलावा मंडल में अब डॉ. हरि चरन संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक होंगे। शासन ने उन्हें कुशीनगर के सीएमएस पद से देवीपाटन मण्डल में जेडी के पद पर स्थानान्तरित किया है। इसके अलावा जिले के कई घाघ बाबुओं का तबादला गैर जनपद हो जाने से जिले का स्वास्थ्य विभाग अपने को फ्री भी महसूस कर रहा है। सूत्रों की माने तो शासन की इस सफाई में अभी आधा दर्जन और चालबाज बाबू बच गये हैं।