फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A dispute over the laying of a road led to a clash with sticks and rods, and a case was filed against 13 people

Gonda News: खड़ंजा लगाने के विवाद में लाठी-डंडे चले, 13 पर मुकदमा दर्ज

Sun, 16 Nov 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 16 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
A dispute over the laying of a road led to a clash with sticks and rods, and a case was filed against 13 people
वजीरगंज। रास्ते पर खड़ंजा लगाने को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेहरिया निवासी बृजेश सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आबादी की जमीन पर खड़ंजा लगाने के विवाद में गांव के ही विजय बहादुर सिंह, मैनू सिंह, देवराज सिंह, विकास सिंह, अभिषेक सिंह, संतबख्श सिंह और विवेक सिंह ने एकजुट होकर उनके साथ अभद्रता की। विपक्षियों ने बृजेश के साथ, उनके भतीजे सत्यम सिंह, गिरजेश सिंह और अभय प्रताप को भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

दूसरे पक्ष के विवेक सिंह ने तहरीर में कहा कि खड़ंजा लगाने की बात को लेकर बृजेश सिंह, गिरजेश सिंह, अंकित सिंह, सत्यम सिंह, अभय सिंह और राजेश सिंह उनके दरवाजे पर पहुंचे और अभद्रता की। हमले में उनके बड़े पिता मैन बहादुर सिंह, भाभी सुभद्रा सिंह और चचेरे भाई विकास सिंह को भी चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed