{"_id":"671e9e6f66b3ba20c9095f04","slug":"a-dead-body-was-found-floating-in-the-saryu-river-at-kutti-ghat-gonda-news-c-100-1-gon1003-126273-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कुट्टी घाट पर सरयू नदी में उतराता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कुट्टी घाट पर सरयू नदी में उतराता मिला शव
Mon, 28 Oct 2024 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
करनैलगंज थाना इलाके के कचनापुर सरयू नदी कुट्टी घाट से शव बरामद शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी पुलिस, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
करनैलगंज (गोंडा)। कोतवाली इलाके के कचनापुर स्थित सरयू नदी में रविवार को अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिला है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की शुरू कर दी है। साथ ही अज्ञात की पहचान में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने हत्या के बाद शव के फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि, शव दो से तीन दिन पुराना होने के चलते फूल गई। साथ ही शिनाख्त में मुश्किलें हो रही है।
कोतवाली करनैलगंज के ग्राम पंचायत कचनापुर के कुट्टी घाट सरयू नदी पर रविवार को सरयू नदी कुटीघाट पर कुछ लोगों ने नदी में एक व्यक्ति के शव को उतराते हुए देखा। पानी में शव पड़े होने की सूचना धीरे-धीरे आसपास के इलाकों में फैल गई। जिससे वहां पर भारी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी में उतराने हुए शव को बाहर निकलवा कर पहचान कराने की कोशिश की। मगर शिनाख्त नहीं हो सकी।
कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना होने के चलते शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 45 साल बताई जा रही है। वहीं शरीर पर काले रंग की शर्ट व गमछा है। शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।