फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A criminal with a reward of 25 thousand rupees was injured in an encounter

Gonda News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

Tue, 13 Jan 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 13 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
A criminal with a reward of 25 thousand rupees was injured in an encounter
जगदीशपुर मोड़ के पास मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल 
झंझरी (गोंडा)। नगर कोतवाली क्षेत्र में बिमौर गांव के पास सोमवार रात बाइक सवार एक बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महोलिया का रहने वाला 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश दौलत खान बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे व निशानदेही से चोरी की बाइक, 40 हजार रुपये नकदी, चांदी के आभूषण, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सोमवार देर रात नगर कोतवाली व एसओजी के पुलिसकर्मी बड़गांव चौराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि वांछित बदमाश बहराइच की ओर से गोंडा आ रहा है। ग्राम बिमौर के पास जगदीशपुर मोड़ पर घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख बदमाश दौलत खान ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि दौलत खान के खिलाफ रामपुर में एनडीपीएस एक्ट, शाहजहांपुर में पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म, उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह करते थे वारदात
बरेली से दौलत खान अपने साथियों के साथ गोंडा पहुंचा। यहां उसने किराये पर कमरा लिया। ये लोग दिनभर फेरी करके कपड़े बेचते थे। इसके बाद रात में चोरी की वारदात अंजाम देते थे। दौलत खान के एक साथी को बृहस्पतिवार रात सराफा की दुकान में सेंध लगाते समय ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह के अन्य बदमाशों की निगरानी बढ़ाई थी। इसकी जानकारी एसपी को दी गई तो दौलत खान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।


इन घटनाओं का हुआ खुलासा
22 दिसंबर 2025 को आशीष कुमार गुप्ता निवासी ठाकुरद्वारा फैजाबाद रोड, कोतवाली नगर ने अपनी सराफा की दुकान में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दुकान से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी हुई थी। 26 दिसंबर को कर्ताराम प्रजापति निवासी ग्राम भोपतपुर बस्ती थाना इटियाथोक ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छह जनवरी 2026 को आशुतोष कौशल निवासी ग्राम ददुआ बाजार मकार्थीगंज की सराफा दुकान में चोरी की घटना के खुलासे का भी पुलिस ने दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed