{"_id":"639da90e50480828234249e4","slug":"a-class-six-student-got-beaten-by-his-teacher-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवम को ऐसे सुधारा: पिता ननके दूबे ने मास्टर से की बेटे की शिकायत, बोले- ऐसा कुछ करिए ये स्कूल आए पढ़ाई करे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवम को ऐसे सुधारा: पिता ननके दूबे ने मास्टर से की बेटे की शिकायत, बोले- ऐसा कुछ करिए ये स्कूल आए पढ़ाई करे
Sat, 17 Dec 2022 05:49 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Dec 2022 05:49 PM IST
सार
गोंडा जिले के रूपईडीह ब्लाक में एक छात्र को शिक्षक ने बुरी तरह डंडे से पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, परिजनों ने कहा कि उन्होंने खुद सख्ती करने के लिए कहा था जिससे कि छात्र पढ़ाई पर ध्यान दे।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोंडा जिले के रूपईडीह ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल कमड़ांवा में एक छात्र की पिटाई का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। जिस पर प्रभारी बीएसए ने बीईओ जांच सौंपी है। वहीं शनिवार को पीड़ित छात्र के घर पहुंची तो परिजनों ने शिकायत से इनकार कर दिया। छात्र के पिता ननके दूबे का कहना है कि उन्होने ही बच्चे की शरारत से तंग आकर दबाव बनाने को कहा था। जिससे वह स्कूल जाए और पढ़ाई करे। पुलिस बयान लेकर वापस थाने लौट आई।
विज्ञापन
कंपोजिट स्कूल में शिवम कक्षा छह का छात्र है। वायरल वीडियो में छात्र को स्कूल के प्रधानाध्यापक हीरालाल डंडे से पीट रहे हैं। यही नहीं छात्र रो-रोकर सुधरने की बात कहकर हाथ जोड़ रहा है। इसके बाद भी प्रधानाध्यापक घूम- घूमकर पीट रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - माफिया मुख्तार अंसारी की लखनऊ स्थित आठ करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क, मां और बहन के नाम थे प्लाट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भारत-चीन विवाद: मुख्यमंत्री योगी बोले, राहुल गांधी का बयान अमर्यादित, देश और सेना का अपमान करने वाला
प्रभारी बीएसए राम खेलावन सिंह ने कहा कि उन्होने बीईओ रूपईडीह से रिपोर्ट मांगी है। स्कूल में छात्र को पीटना नहीं है, भले ही उसके परिजन ही कहें, जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं थानाध्यक्ष खरगूपुर अभिषेक सिंह का कहना है कि परिजनों का बयान लिया गया है।
परिवार के लोगों को कोई शिकायत नहीं है, गांव के ही किसी बच्चे ने वीडियो वायरल किया था। मामला गुरुवार का है, इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जा रही है। निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं रूपईडीह के बीईओ एसके सिंह का कहना है उन्हें जांच मिली है। सोमवार को स्कूल खुलने पर छात्रों का बयान लिया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानाध्यापक से जवाब मांगा गया है। छात्रों के बयान के आधार पर अब रिपोर्ट दी जाएगी।