फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A child fell into a well while playing and died

Gonda News: खेल-खेल में कुएं में गिरा बालक, माैत

Fri, 29 Aug 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 29 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
A child fell into a well while playing and died
माधोपुर। कौड़िया के दुबहा बाजार इलाके के धर्मजोत गोपालजोत निवासी अभिषेक राजपूत (07) बृहस्पतिवार शाम बच्चों के साथ घर के पास खेलते समय कुएं में गिर गया। परिजन व ग्रामीणों ने कुएं से अभिषेक को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। गोपालजोत निवासी कमलराज राजपूत शिमला में रहकर मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे उनका बेटा अभिषेक अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे खेलते-खेलते घर के बगल चले गए। तभी घर से करीब 20 मीटर दूर कुएं में अभिषेक गिर गया।
विज्ञापन

बच्चों ने शोर मचाया तो परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने कुएं में कूदकर बच्चे को निकालने का प्रयास किया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद रस्से की मदद से अभिषेक को कुएं से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मृतक के बाबा स्वामीदयाल ने बताया कि हादसे के समय वह दुबहा बाजार गए थे। अभिषेक की मां संगीता घर में खाना बना रही थीं। बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दुबहा बाजार चौकी प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से घटना की कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed