फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A budget of five crore rupees was approved in the meeting of the Sugarcane Committee

Gonda News: गन्ना समिति की बैठक में पांच करोड़ का बजट स्वीकृत

Sat, 28 Mar 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 28 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
A budget of five crore rupees was approved in the meeting of the Sugarcane Committee
मनकापुर। सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में शनिवार को सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। इसमें वर्ष 2026-27 के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता गन्ना चेयरमैन संध्या सिंह के प्रतिनिधि यूपी सिंह ने की। इस दौरान बजट प्रस्ताव और समिति की कार्यप्रणाली पर चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने विभिन्न सुझाव दिए, जिसके बाद प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में गन्ना किसानों ने अपनी समस्याएं उठाईं। किसानों ने कहा कि मिल द्वारा अर्ली वैरायटी के गन्ने की पर्चियों को अस्वीकृत दिखाकर तौल किया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस पर चेयरमैन प्रतिनिधि ने समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में आज्ञाराम वर्मा, संतोष सिंह, भगवान दीन मिश्र, कृष्णाकांत मिश्र, केके सिंह, प्रेम सिंह, रामभजन साहू, सुरेश शुक्ल, देवानंद तिवारी आदि सदस्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed