फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अवैध खनन की बालू से लदे दो ट्रक सीज

अवैध खनन की बालू से लदे दो ट्रक सीज

Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
Gonda
Gonda Updated Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बालपुर/करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज तहसील दिवस में जा रहे डीएम व एसपी ने मंगलवार को बालपुर चौकी के पास बालू लदे दो ट्रक पकड़ लिए। ट्रकों पर ओवरलोडिंग की गई थी। डीएम के आदेश पर बालपुर चौकी प्रभारी ने दोनों ट्रकों को कोतवाली करनैलगंज में लाकर सीज कर दिया। चौकी प्रभारी ने ट्रक चालकों के खिलाफ कोतवाली करनैलगंज में ओवरलोडिंग व लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीएम अजय कुमार उपाध्याय एवं एसपी भारत सिंह ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह तहसील दिवस की हकीकत जानने के लिए करनैलगंज जा रहे थे। इसी दौरान बालपुर पुलिस चौकी के पास आ रहे बालू लदे दो ट्रकों को रोका गया। डीएम के आदेश पर चौकी प्रभारी बालपुर विनोद कुमार गुप्ता ने दोनों ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ट्रकों को कोतवाली करनैलगंज लाकर मोटर व्हीकल एक्ट में सीज कर दिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक रमेश चंद निवासी ट्रांसपोर्ट नगर कानपुर व जितेंद्र कुमार निवासी हमीरपुर ने पूछताछ में बताया कि दोनों घाघरा घाट से बालू लादकर बेचने के लिए ला रहे थे। ट्रकों पर ओवरलोडिंग पाई गई। ट्रक चालकों के खिलाफ चौकी प्रभारी ने कोतवाली करनैलगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



इनसेट
पुलिस ने पकड़ी बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली
तरबगंज (गोंडा)। तरबगंज के पकड़ी बाजार में मंगलवार की शाम पुलिस ने बालू लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली। चालक के खिलाफ ओवरलोडिंग व लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तरबगंज के उप निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पकड़ी बाजार में बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरलोडिंग में पकड़ा गया है। ट्रैक्टर चालक लक्ष्मण प्रसाद निवासी चंसुहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन



इनसेट
ओवरलोडिंग में दो ट्रक पकड़े, चालक गिरफ्तार
गोंडा। नवाबगंज के लकड़मंडी चौकी के समीप मिट्टी लदे दो ट्रकों को पुलिस ने मंगलवार को ओवरलोडिंग में पकड़ लिया। दोनों ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ थाना नवाबगंज में ओवरलोडिंग व लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चौकी प्रभारी लकड़मंडी सुदामा यादव ने बताया कि सुबह चौकी के पास से गुजर रहे मिट्टी लदे दो ट्रकों को ओवरलोडिंग में पकड़ा गया है। ट्रक चालक राहुल कुमार निवासी सैयावान प्रतापगढ़ व सुरेश निवासी आईकापुरवा चकपूण बाघराय प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed