{"_id":"130-87562","slug":"Gonda-87562-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किशोरियों की नदी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किशोरियों की नदी में डूबकर मौत
Gonda
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बभनान (गोंडा)। दीपावली के दिन बकरी चराने गईं दो किशोरियां ककरहवा घाट पर नहाते समय कुआनो नदी में डूब गईं। शनिवार को दोनों की लाश नदी में उतराती मिली।
छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम पिकौरा की रुखसाना (13) पुत्री अकरम अली अपने ननिहाल ग्राम भरवलिया थाना कप्तानगंज जिला बस्ती गई थी। रुखसाना दीपावली के दिन वहां की सरीतुननिशा पुत्री नजीर अहमद (13) के साथ बकरी चराने गौर थाना क्षेत्र स्थित कुआनो नदी के ककरहवा घाट गई। यहां दोनों सहेलियां नहाते समय अधिक गहराई में चली गईं और डूब गईं। आसपास के लोगों ने दोनों के परिवारीजनों को सूचना दी। शनिवार को दोनों की लाश नदी में मिली। गौर थानाध्यक्ष मो. सहाबुद्दीन ने बताया कि शवों का पंचनामा कराकर परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।