{"_id":"130-84075","slug":"Gonda-84075-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने बिजलीघर का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने बिजलीघर का किया घेराव
Gonda
Updated Thu, 21 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। आवास विकास बिजलीघर से आवास विकास कॉलोनी के फीडर की लाइन को अलग करने, कॉलोनी के लिए 18 घंटे बिजली रोस्टर लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को आवास विकास महिला संगठन की पदाधिकारियों ने बिजलीघर का घेराव कर नारेबाजी की। मौके पर पहुंच पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं नहीं मानीं। बाद में चौकी प्रभारी बड़गांव की मौजूदगी में महिलाओं ने एसडीओ के साथ लिखित समझौते पर घेराव खत्म किया। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक बिजलीघर को महिलाओं ने घेरे रखा।
आवास विकास के नाम से आवास में स्थित बिजलीघर से होने वाली आपूर्ति का ढर्रा कई दिनों से बेपटरी था। इसे लेकर बुधवार को आवास विकास महिला संगठन की महिलाओं ने सभासद किसलय तिवारी की अगुवाई में इकट्ठा होकर मोहल्ले में एक जुलूस निकाला और इसके बाद नारेबाजी करते हुए बिजलीघर पहुंच गईं। यहां इन लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए समस्या समाधान की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ राजेन्द्र सिंह ने महिलाओं को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद उन्होंने फोन करके चौकी इंचार्ज बड़गांव आरके सिंह यादव को मौके पर बुलाया। उनकी मौजूदगी में महिलाओं ने एसडीओ के साथ लिखित समझौता किया। चेतावनी दी कि अगर बिजली कटौती से संबंधित छह मांगों पर विचार न किया गया तो वे दोबारा आंदोलन करेंगी।