{"_id":"130-82376","slug":"Gonda-82376-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों के निर्माण में धांधली, होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों के निर्माण में धांधली, होगी जांच
Gonda
Updated Sat, 19 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रहीं करीब 12 सड़कों के निर्माण में अनियमितता, रुपईडीह ब्लॉक में बन रहे मंडी भवन सहित अन्य कई परियोजनाओं में धांधली की आशंका जताई है। इस संबंध में जांच की मांग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की है। केंद्रीय मंत्री ने जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने केंद्रीय मंत्री से शिकायत की थी कि कैसरगंज में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई जा रहीं सड़कों में अनियमितता की जा रही है। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की थी। इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सांसद के प्रतिनिधि संजीव सिंह ने बताया कि जिन सड़कों के संबंध में जांच होनी है, उनमें तरबगंज थाना मोड़ से अमदही बंधा तक 12 किमी. सड़क, महराजगंज से कौड़िया बाजार तक 21 किमी. सड़क, रेशम फॉर्म से डेहरास तक 11 किमी. सड़क सहित अन्य मार्ग शामिल हैं। आरोप है कि रुपईडीह ब्लॉक में उपमंडी समिति का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें घटिया सामग्रियों का प्रयोग किया जा रहा है। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि मामले में प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने उपमंडी समिति के निर्माण में हो रही अनियमितता की जांच के प्रमुख सचिव कृषि विपणन को निर्देश दिए हैं। सांसद ने यह भी आरोप लगाया है कि कई ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि ब्लॉक कार्यालय में अनावश्यक रूप से अफसरों पर दबाव बनाते हैं। मुख्य सचिव ने इसकी भी जांच के भी निर्देश जिलाधिकारी को दिए हैं।