{"_id":"130-79564","slug":"Gonda-79564-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न मिलने पर गर्भवती का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज न मिलने पर गर्भवती का कत्ल
Gonda
Updated Tue, 03 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
दुबहा बाजार (गोंडा)। दहेज न मिलने पर पति ने गर्भवती को जमकर पीटा। बहराइच के जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। महिला के पिता ने शुक्रवार रात दामाद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के दत्तनगर गांव निवासी मुस्तफा ने थाना कटरा बाजार में शुक्रवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई। मुस्तफा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी राजिया बेगम की शादी दो साल पहले कटरा बाजार के टेढ़ी खास गांव निवासी गफ्फार से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही गफ्फार दहेज की मांग को लेकर राजिया को अक्सर पीटता था। इसी बीच राजिया गर्भवती हो गई। 29 मई को गफ्फार ने राजिया को जमकर पीटा।
हालत बिगड़ने पर उसे बहराइच के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राजिया ने दम तोड़ दिया। मामले में मुस्तफा ने थाना कटरा बाजार में गफ्फार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना कटरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक अंगद राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गफ्फार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।